इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोइन अली श्रीलंका दौरे के लिए हंबनटोटा हवाई अड्डा पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए । 33 वर्षीय मोइन अब 10 दिनों के लिए खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखेंगे और श्रीलंका सरकार की क्वारंटीन प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करेंगे।

Advertisement

श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड को 14 जनवरी से गॉल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Advertisement

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार , ऐसा माना जा रहा है कि क्रिस वोक्स भी मोइन के संपर्क में आए थे और अब वह भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। मंगलवार सुबह अब पूरी टीम की फिर से जांच की जाएगी और फिर उसके बाद ही उन्हें ट्रेनिंग करने की इजाजत दी जाएगी।

मोइन इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं, कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वह वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज का हिस्सा थे। इंग्लैंड की टीम पिछली बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज गॉल में खेली जाएगी। पहला टेस्ट 14 जनवरी से होगा। श्रीलंका दौरा खत्म करने के बाद इंग्लिष टीम 26 जनवरी को भारत पहुंचेगी और चार टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार