लिंकन/क्वींसटन, 18 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले गए मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इसके अलावा, एक अन्य मैच में कनाडा ने भी जीत हासिल की। उसने नामीबिया को चार विकेट से हराया। 

Advertisement

क्वींसटाउन इवेंट सेंटर में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 176 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 29.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए इस पारी में आफिफ हुसैन ने सबसे अधिक 63 रन बनाए। इसके अलावा, अमिनुल इस्लाम ने 31 रनों का योगदान दिया। टीम की पारी को 175 पर समेटने में इंग्लैंड के लिए इथन बेम्बर और युआन वुड्स ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक (नाबाद 102) की शतकीय पारी के दम पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया और जीत हासिल की। इसमें वुड्स की 48 रनों की पारी ने भी अहम भूमिका निभाई। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

इसके अलावा, बर्ट सुटक्लिफे ओवल मैदान पर खेले गए मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने शुरुआती बल्लेबाजों की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर उसने 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

इस पारी में कनाडा के लिए आकाश गिल ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, रिशिव जोशी, अरान पाथमनाथन और फेसल जमखांडी ने दो-दो विकेट लिए हैं। 

कनाडा ने कप्तान अरसाल खान (72), गिल (52) और केविन सिंह (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर छह विकेट गंवाकर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया और लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार