Ireland vs England, 3rd T20I Highlights : गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन औऱ जॉर्डन कॉक्स के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने रविवार (21 सितंबर) को डबलिन में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में आयरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बता दें कि यह पहली बार है जब आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने द्वीपक्षीय सीरीज जीती है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जिसमें गैरेथ डेलानी ने 29 गेंदों में नाबाद 48 रन, रोज अडायर ने 33 रन और हैरी टैक्टर ने 28 रन की पारी खेली। मेजबान टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में नाकाम रहे। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 3 विकेट, जैमी ओवरटन और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट औऱ रेहान अहमद ने 1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 17.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कॉक्स ने 35 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके औऱ चार छक्के लगाए। उनके अलावा टॉमै बैंटन ने नाबाद 37 रन और फिल सॉल्ट ने 29 रन बनाए। 

आयरलैंड के लिए बैर मैकार्थी, क्रैग यंग, बेंजामिन व्हाइट और कर्टिस कैम्फर ने 1-1 विकेट हासिल किया।  

Also Read: LIVE Cricket Score

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए आदिल रशीद को प्लेयर ऑफ द मैच, वहीं सबसे ज्यादा रन के लिए फिल सॉल्ट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार