7 अगस्त, ब्रिसबेन (CRICETNMORE)। ब्रिसबेन  में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 141 रन से हराकर सीरीज मेंम 2- 1 से बढ़त बना ली है। मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड के ऑल राउंडर मोईन अली ने पहले तो दूसरी पारी में 86 रन बनाए और साथ ही गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाकर इंग्लैंड के लिए जीत निश्चित कर ली। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 342 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन इंग्लैंड गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम पांचवें दिन केवल 201 रन बनाकर आउट हो गई। यह महान खिलाड़ी अश्विन का नहीं इस गेंदबाज का कायल है

Advertisement

पाकिस्तान की दूसरी पारी में समी असलम ने 70 रन बनाए और अजहर अली 38 रन के अलावा पाकिस्तान का और कोई भी बल्लेबाज हार बचाने के लिए संघर्ष नहीं कर सका। अंतिम समय में सोहैल अली ने 36 रन बनाकर संघर्ष दिखाई लेकिन मोईन अली ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई। मैच के पांचवें दिन सभी इंगलैंड गेंदबाजों ने विकेट चटकाए। एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोएक्स  औऱ स्टीवन फिन ने 2- 2 विकेट आपस में बांटे। रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी 445/6 रन बनाकर पारी घोषित कर ली। इंग्लैंड के तरफ से एलेस्टेयर कुक 66, एलेक्स हेल्स 54, जेम्स़ विन्स 42, जोंनी बेरस्टोव 83 और मोईन अली ने 86 रन की पारी खेली जिसके बदौलत इंग्लैंड की टीम ने 445 रन का स्कोर खड़ा कर लिया। पाकिस्तान के तरफ से गेंदबाजी में मोहम्म्द आमिर  2 विकेट  और सौहेल खान ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा यासिर शाह को भी 2 विकेट मिला।

मोईन अली को उनके ऑल राउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2- 1 से आगे हो गई है। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ओवल लंदन में 11 अगस्त से खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार