13 फरवरी,(CRICKETNMORE)। सेंट लुसिया में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने मेजबान वेस्टइंडीज को 232 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पहले दो मैचों में शानदार जीत हासिल करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। 

Advertisement

कप्तान जो रूट की 122 रनों की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 361 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जिसके बाद वेस्टइंडीज को जीत के लिए 485 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था।

Advertisement

जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 252 रनों पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए रोस्टन चेस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पांचवां शतक जड़ा। चेस ने 191 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। 

पहली पारी में पांच विकेट समेत कुछ 6 विकेट लेने के लिए मार्क वुड को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन और मोइन अली ने 3-3 विकेट, वहीं बने स्टोक्स ने 2 और मार्क वुड ने 1 विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार