England vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार (2 जून) से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स (Matthew Potts) को मौका मिला है, जो इस मुकाबले से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 704वें खिलाड़ी बनेंगे।  पॉट्स को क्रेग ओवरटन से ऊपर तरजीह दी गई है। 

Advertisement

23 वर्षीय पॉट्स ने इस साल काउंट्री क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और डरहम के लिए खेलते हुए 6 मैच में 35 विकेट चटकाए। बता दें कि पॉट्स ने लॉर्ड्स के मैदान पर एक भी फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है। 

Advertisement

इंग्लैंड ने पहले ही तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 13 सदस्यी टीम का ऐलान किया था। जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी शामिल थे। लॉर्ड्स टेस्ट में एलेक्स लीस और जैक क्रॉली की नई जोड़ी ओपनिंग करने उतरेगी। इसके अलावा ओली पोप नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। इसके बाद मिडल ऑर्डर में जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और बेयरस्टो जैसे दिग्गज हैं। 

इस सीरीज से दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की भी इंग्लैंड टीम में वापसी हुई है। दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में इंग्लिश टीम का हिस्सा नहीं थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

Also Read: स्कोरकार्ड

Advertisement

जैक क्रॉली, एलेक्स ली, ओली पोप,जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार