इंग्लैंड के भारत दौरे पर 17 विकेट चटकाने वाले ऑफ-स्पिनर डॉम बेस ने अब एक हैरान करने वाला खुलासा किया है कि वो भारत के दौरे के बाद क्रिकेट से नफरत करने लगे थे। बेस ने शुरुआती टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उसके बाद उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी थी।

Advertisement

इसी वजह से उन्हें दो टेस्ट मैचों में ड्रॉप भी कर दिया गया था। गौरतलब है कि भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी और इसके साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचा था।

Advertisement

डॉम बेस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान कहा, "भारत के दौरे के बाद मैंने क्रिकेट से एक अच्छा ब्रेक लिया था, इस दौरे के बाद मैं क्रिकेट से नफरत करने लगा था। भारत में उस बायो बबल में बहुत दबाव चल रहा था और मेरे लिए वापस आने के बाद मेरा ब्रेक लेना काफी जरूरी था।"

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "अगर ईमानदारी से कहूं, तो मैं इंग्लैंड में वापसी के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा हूं। मैं 23 साल का हूं, इसलिए मैं चार-पांच साल का और समय देख रहा हूं और ये देखना दिलचस्प होगा कि अब मैं क्या करता हूं। अगर मौका आया, तो मैं अंतरराष्ट्रीय टीम में वापस जा सकता हूं। मुझे भारत में कुछ कठिन सबक सीखने को मिले। मुझे जीतन पटेल और रिचर्ड डॉसन से समर्थन मिला, जिनके साथ मैं नियमित संपर्क में हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार