इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम की उपकप्तान नताली स्काइवर ने कहा है कि भारतीय महिला टीम को हराना कठिन काम है। भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच बुधवार से यहां एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा।

Advertisement

क्रिकइंफो के अनुसार, स्काइवर ने कहा, "भारतीय टीम आगे बढ़ने वाली टीम है। उनकी टीम में हमेशा नए और युवा खिलाड़ी होते हैं जो कहीं भी जाने से नहीं डरते। ये टीम पहले की तुलना में ज्यादा निडर प्रतीत होती है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इसके अलावा भारतीय टीम में मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसे देखते हुए इस टीम को हराना कठिन काम है। हम उम्मीद करते हैं कि इंग्लैंड के वातावरण में हम अपनी प्रतिभा का अच्छा इस्तेमाल करेंगे और सही चीजें करेंगे।"

स्काइवर ने कहा, "जब पिछली बार हम भारत के खिलाफ खेले थे और हम लोग उस टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हमने उस मैच में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया था और उम्मीद है कि इस बार टीम बेहतर करेगी।"

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के बाद अंतिम बार नवंबर 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेला था जबकि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट खेले थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार