ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 19 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन ही बना सकी।

Advertisement

इंग्लैंड भले ही इस मुकाबले में हार गई लेकिन टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मोर्गन ने 18 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 23 रन की पारी खेली। इसके साथ उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए।

Advertisement

मोर्गन इंग्लैंड के लिए वनडे में 200 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 218 छक्के जड़े है। जिसमें से 18 छक्के उन्होंने आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए लगाए हैं। साथ ही वह अपनी टीम के 200 वनडे छक्के जड़ने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी हैं।

मोर्गन इंग्लैंड वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। वह इंग्लिश टीम के एकमात्र खिलाड़ी है, जिसने इस फॉर्मट में 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने पिछले साल पहली बार वर्ल्ड कप जीता था और मौजूदा समय में टीम आईसीसी रैंकिंग में पहले नंबर पर है। 

इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 सितंबर को मैनचेस्टर के इस मैदान पर ही खेला जाएगा।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार