कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स (St Lucia Kings) ने सोमवार (7 अक्टूबर) को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में गुयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में किंग्स फ्रेंजाइजी (पंजाब किंग्स) ने पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Advertisement

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि सेंट लूसिया किंग्स का मालिकाना हक पंजाब किंग्स के पास है। इसी बीच, सीपीएल जीतने के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस का सेलिब्रेशन वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। डु प्लेसिस ने सीपीएल जीतने के बाद बिल्कुल उसी अंदाज़ में सेलिब्रेट किया जैसे 2024 टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के जश्न के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने किया था।

Advertisement

दरअसल, सीपीएल की ट्रॉफी लेने के बाद फाफ ने रोहित की मशहूर स्लो-मोशन वॉक को फिर से रिक्रिएट किया। फाफ ने रोहित शर्मा की ही तरह ट्रॉफी लेकर पोडियम तक स्लो मोशन वॉक किया, जबकि उनकी टीम जश्न मनाने के लिए उनका इंतजार कर रही थी। वैसे अगर आप इस सेलिब्रेशन के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि स्लो मोशन से चलने की ये शैली WWE हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर ने शुरू की थी।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुयाना ने 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। जिसमें ड्वेन प्रीटोरियस ने 12 गेंदों में 25 रन, शाई होप ने 24 गेंदों में 22 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। इसके जवाब में सेंट लूसिया ने 18.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। किंग्स को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 65 रन की दरकार थी लेकिन एरॉन जोन्स और रोस्टन चेज की जोड़ी ने मिलकर तूफानी बल्लेबाजी की और 3.1 ओवर में 66 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। जोन्स ने 31 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के जड़कर नाबाद 48 रन की पारी खेली, वहीं चेज ने 22 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के जड़े। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार