23 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान डु प्लेसिस की पीठ में चोट आ गई थी। जिसके बाद 91 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर उन्हें वापस पवेलियन जाना पड़ा था। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के मैनेजर डॉ मोहम्मद मूसाजी ने जानकारी दी कि डु प्लेसिस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और आगे के इलाज के लिए वह केपटाउन लौटेंगे।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

साउथ अफ्रीकी कप्तान डु प्लेसिस को दर्द इतना ज्यादा था कि वह अपने कदमों पर चलकर मैदान से बाहर नहीं जा सके। साथी खिलाड़ी डेविड मिलर उन्हें अपनी पीठ पर मैदान से बाहर ले गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का मारा, लेकिन वह वनडे में अपना नौवां शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने ऐडन मार्करम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़े, जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने 200 रन की विशाल जीत हासिल की। 

 

साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने के बाद वनडे में भी बांग्लादेश को 3-0 से रौंद दिया है। इसके अलावा अभी दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जानी है।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

फाफ डु प्लेसि की गैरमौजूदगी में जेपी ड्यूमिनी साउथ अफ्रीका टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। जबकि ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस उनकी जगह टीम में शामिल हुए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार