Fakhar Zaman Ruled Out: भारत के खिलाफ रविवार (23 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान मीडिया की खबरों के अनुसार ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Advertisement

मैच की दूसरी ही गेंद पर फील्डिंग करते हुए चौका रोकने के दौरान फखर चोटिल हुई, जिसके बाद वह कुछ समय के लिए मैदान से बाहर भी गए। टेस्ट के बाद छाती की मांसपेशियों में दर्द की बात सामने आई। बल्लेबाजी के दौरान भी फखर ओपनिंग के लिए नहीं उतरे, नंबर 4 पर उन्होंने 41 गेंदों मे 24 रन की पारी खेली। 

बता दें कि पाकिस्तान को अपना दूसरा मुकाबला भारत के खिलाफ खेलना है, ऐसे में फखर का चोटिल होना मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में फखर ने शतक जड़कर पाकिस्तान को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान को करांची में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। हले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम (नाबाद 118 रन) और विल यंग (107 रन) के शतकों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रनों पर सिमट गई, जिसमें खुशदिल शाह (69 रन) और बाबर आजम (64) टॉप स्कोरर रहे।  

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में भारत के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार