ऋषभ पंत के पहले वनडे शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में भी 2-1 से शिकस्त दे दी है। मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में पंत ने 125 रनों की शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को हारी हुई बाज़ी जितवा दी। टीम इंडिया को ये मैच जीतने के लिए 260 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पंत और पांड्या की जोड़ी ने शानदार पार्टनरशिप करते हुए टीम इंडिया को पांच विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement

इस जीत के बाद दुनियाभर से टीम इंडिया और ऋषभ पंत को बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए। इसी कड़ी में भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी ट्वीट करके पंत और टीम इंडिया को जीत की बधाई दी लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा जो फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने युवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Advertisement

युवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसा लगता है कि 45 मिनट की बातचीत काम आ गई। बहुत बढ़िया ऋषभ पंत। इस तरह आप अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं। हार्दिक पांड्या देखकर बहुत अच्छा लगा।'

युवी का ये ट्वीट देखकर फैंस को लगा कि वो पंत की शानदार पारी का क्रेडिट लेने के लिए ये ट्वीट कर रहे हैं। फिर क्या था फैंस ने बिना किसी देरी के युवी की रेल बनानी शुरू कर दी। आइए देखते हैं कि फैंस ने किस तरह से युवराज को ट्रोल किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार