Farmers protest Delhi: टीम इंडिया के क्रिकेटर मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मनोज आए दिन कोई न कोई ट्वीट या पोस्ट शेयर करते हुए चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच मनोज तिवारी ने एक ट्वीट किया है जिसे यूजर्स किसान आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं। मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब मैं बच्चा था, तब मैंने कभी कठपुतली का खेल नहीं देखा था। मुझे इसे देखने के लिए 35 साल का समय लगा था।'

Advertisement

मनोज तिवारी के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा, 'बीसीसीआई कठपुतली का खेल खेल रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या मनोज तिवारी का इशारा क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर है?' एक ने लिखा, 'सीधे पेड़ पहले काटे जाते हैं इसी वजह से आप बीसीसीआई की टीम में फिट नहीं बैठते हैं।'

Advertisement

बता दें कि हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया था। रिहाना ने किसान आंदोलन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हम इस बारे में क्यों नहीं बात कर रहे हैं? हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट।' रिहाना के इस ट्वीट के बाद काफी बवाल मचा और कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ने भी इसपर रिएक्ट करते हुए बाहरी लोगों को देश के अंदरूनी मामलों में दखल न देने की अपील की थी।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा किए गए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट चुका है कुछ लोग रिहाना का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं कुछ लोग रिहाना की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के अलावा विराट कोहली, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए रिएक्ट किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार