Pakistan Squad For ICC Women's World Cup 2025: पाकिस्तान ने आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनकैप्ड बैटर इमान फातिमा को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में आयरलैंड में टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। फतिमा ने पाकिस्तान के नेशनल टी-20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। 

Advertisement

नतालिया परवेज़, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, और सैयदा अरूब शाह टीम में शामिल हैं, जो अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगी। ऑलराउंडर फातिमा सना टीम की कप्तानी जारी रखेंगी।

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलकर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, यह टूर्नामेंट इस साल अप्रैल में खेला गया था। पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर टॉप पर रही थी। जिसमें वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ जीत शामिल थी। 

यह टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी खेलेगी, जिसकी शुरूआत 16 सितंबर से होगी। वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज बहुत अहम है। 

पाकिस्तान अपना पहला मैच 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद 5 अक्टूबर को भारत से मुकाबला होगा। पाकिस्तान लीग स्टेज के अपने सभी सात मैच कोलंबो में खेलेगी और अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वो मुकाबला भी वहीं होगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच नवीं मुंबई में खेला जाएगा। फाइनल 2 नवंबर को कोलंबो या नवी मुंबई में होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान इसमें जगह बना पाता है या नहीं।

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम

Advertisement

फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह।#

Also Read: LIVE Cricket Score

रिजर्व खिलाड़ी: गुल फ़िरोज़ा, नाजिहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार