अफगानिस्तान ने शुक्रवार (14 जून) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 29वें मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर 8 राउंड में क्वालीफाई कर लिया। वहीं अफगानिस्तान की जीत से साथ न्यूजीलैंड टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। अफगानिस्तान की इस जीत के हीरो फज़लहक फारूकी रहे जिन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

फारूकी को उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच में अपनी गेंदबाजी के बाद फारूकी अपने इंटरव्यू की वजह से भी सुर्खियों में आ गए। दरअसल, जब वो पोस्ट मैच इंटरव्यू दे रहे थे तभी राशिद खान उन्हें पीछे से परेशान कर रहे थे और तभी उन्होंने चलते इंटरव्यू में ही राशिद खान को 'शटअप' कह दिया।

Advertisement

एक पल के लिए इयान बिशप को लगा कि कहीं फारूकी ने उन्हें तो शटअप नहीं बोला इसलिए उन्होंने कंफर्म करते हुए फारूकी से पूछ भी लिया और तब फारूकी ने बताया कि उन्होंने राशिद खान को चुप रहने के लिए बोला है क्योंकि वो उन्हें हंसाने की कोशिश कर रहे थे। इस मज़ेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पपुआ न्यू गिनी 19.5 ओवर में 95 रन ऑलआउट हो गई। किप्लिन डोरिगा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। टीम के 4 खिलाड़ी रनआउट होकर पवेविलन लौटे। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने 3 विकेट, नवीन उल हक ने 2 विकेट और नूर अहमद ने 1 विकेट लिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही और 22 रन के कुल स्कोर पर दोनों ओपनर आउट हो गए। इसके बाद गुलाबदिन नायब ने एक छोर संभालकर ताबड़तोड़ रन हनाए।  गुलाबदिन ने 36 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए, जिसके चलते अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार