699 दिनों बाद पहला आईपीएल मैच खेल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने तूफानी अर्धशतक जड़कर शानदार वापसी की। रैना ने शानदार वापसी करते हुए 36 गेंदों में 4 छक्कों और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

रैना के आईपीएल करियर का यह 39वां अर्धशतक है। इसके साथ ही वह बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

उनके अलावा आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी आईपीएल में 39-39 अर्धशतक जड़े हैं। 

भारत के लिए इस टूर्नामेंट में शिखऱ धवन ने सबसे ज्यादा 41 अर्धशतक जड़े हैं। 

बता दें कि चिन्ना थाला और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना ने चेन्नई के लिए अपना पिछला मुकाबला आईपीएल 2019 के फाइनल में खेला था। निजी कारणों के चलते उन्होंने पिछले सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार