मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हरा दिया दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 

 
Advertisement

मुंबई इंडियंस-आरसीबी का मैच में बना गजब रिकॉर्ड

Advertisement

आरसीबी की पारी के दौरान कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 61 रन (4 चौके और 3 छ्क्के), रजत पाटीदार ने 26 गेंदों में 50 रन (3 चौके और 4 छक्के) और दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 53 रन (5 चौके और 4 छक्के) की तूफानी पारी खेली।
इसके अलावा गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले। 

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक खेले गए 13743 मैच में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक पारी में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े हो और एक गेंदबाज ने 5 विकेट हासिल किए हो। 

वानखेड़े में 50वीं जीत

Also Read: Live Score

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में 50वीं जीत दर्ज की है। वह पहली टीम बन गई है, जिसने आईपीएल में एक वेन्यू पर 50 या उससे ज्यादा जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं। चेन्नई ने एमए चिदंबरम स्टेडियम और कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में 48-48 जीत हासिल की है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार