18 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच शुक्रवार (17 मार्च) को ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में खेले गए वन डे सीरीज दूसरे मुकाबला इतिहास में दर्ज हो गया। इन दोनों देशों के दो गेंदबाजों ने ऐसा कारनामा कर दिया जो वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ था।

Advertisement

वन डे क्रिकेट के 46 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था जब एक ही मैच में दो गेंदबाजों ने 6 विकेट हासिल किए। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और अफगानिस्तान के राशिद खान ने 6-6 विकेट लेकर वन डे क्रिकेट में ये खास रिकॉर्ड बनाया। 

Advertisement

विजय रथ पर सवार अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया औऱ कप्तान असगर स्टेनिकज़ाई के शानदार शतक औऱ मोहम्मद शहजाद औऱ रहमत शाह की अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में अपना अब तक सबसे बड़ा वन डे स्कोर 338 रन बनाया। आयरलैंड के लिए ऑफ‍ स्पिनर पॉल स्टर्लिंग ने 55 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। 

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आयलैंड की टीम 47.3 ओवरों में सिर्फ 304 रन ही बना सकी औऱ 34 रन स मुकाबला हार गई। अफगानी टीम के लिए वर्षीय लेगब्रेक गेंदबाज राशिद ने 43 रनों पर 6 विकेट इतिहास रच दिया। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार