वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का पहला सर्कल 2021 में खत्म हो चुका है और अब डब्ल्यूटीसी के दूसरे सर्कल में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल टेबल चार्ट में सबसे आगे हैं। अभी तक अगर साल 2021 की बात करें, तो कुछ खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है जबकि कुछ ने अपनी टीम में सिर्फ जगह घेरने का काम किया है। तो आईए इस आर्टिकल के माध्यम से हम देखेंगे कि साल 2021 की फ्लॉप टेस्ट इलेवन कौन सी रही है।

Advertisement

1. डॉमिनिक सिबली- सिबली ने इस साल की शुरुआत में ही भारत के खिलाफ 87 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन इसके बाद उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान बहुत धीमी गति से खेलने के लिए उन्हें फटकार लगाई गई। उनकी 60*(207) की पारी ने इंग्लैंड को उस मैच में ड्रॉ करा दिया जहां वो जीत सकते थे। इसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो टेस्ट मैचों के बाद भी बाहर कर दिया गया, जहां उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

Advertisement

2. मार्कस हैरिस - मार्कस हैरिस का 2021 साल काफी निराशानजनक रहा है। अगर मौजूदा एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन देखें, तो शायद उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी रखना ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की एक गलती थी।

3. जैक क्रॉली - दाएं हाथ के लंबे बल्लेबाज ने साल 2021 में 10.8 की औसत से 16 पारियों में सिर्फ 172 रन बनाए। पूरे साल में उनके नाम केवल एक पचास था। यही कारण है कि इस खिलाड़ी को भी फ्लॉप टेस्ट इलेवन में शामिल किया गया है।

4.  रॉस टेलर - रॉस टेलर ने 2021 में खेली गई 10 पारियों में केवल 213 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 23.7 से कम था। 80 के उच्चतम स्कोर के साथ, उनके नाम एक अकेला अर्धशतक था। एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने अपनी टीम को एक तरह से धोखा ही दिया।

5. अजिंक्य रहाणे - न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म जारी रहा और उन्हें दूसरे टेस्ट से भी बाहर कर दिया गया। वो इस साल अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म में थे, उन्होंने 21.7 की औसत से केवल 451 रन बनाए। खराब फॉर्म के चलते ही रहाणे को टेस्ट की उप कप्तानी भी गंवानी पड़ी थी। लेकिन इस फ्लॉप टेस्ट इलेवन में रहाणे को कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

6. जॉस बटलर - इंग्लिश विकेटकीपर ने टेस्ट फॉर्मैट में मौजूदा साल में काफी निराश किया है और यही कारण है कि इंग्लिश टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। बटलर के आंकड़े भी उनकी काबिलियत के साथ बिल्कुल भी इंसाफ नहीं कर रहे हैं। एक अकेले अर्धशतक के साथ, बटलर ने साल 2021 में 24.9 के औसत से 348 रन बनाए।

7. वियान मल्डर - दक्षिण अफ्रीका का ये ऑलराउंडर साल 2021 में फ्लॉप रहा है। इस साल खेली गई छह पारियों में उन्होंने सिर्फ 93 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15.5 के निराशाजनक औसत से रन बनाए और इस दौरान मल्डर का अधिकतम स्कोर भी सिर्फ 33 रहा।

8. सैम कर्रन - इंग्लैंड का ये युवा खिलाड़ी साल 2021 में संघर्ष करता हुआ दिखा। यही कारण है कि उनके आंकड़े भी इंग्लैंड के लिए अच्छे नहीं रहे और वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

Advertisement

9. यासिर शाह - इस साल यासिर शाह ने पाकिस्तानी फैंस को काफी निराश किया है। किसी भी टेस्ट गेंदबाज के लिए 37.8 का औसत कभी भी अच्छा नहीं होता लेकिन ये यासिर का औसत रहा है। इस साल उन्होंने छह पारियों में सिर्फ आठ विकेट लिए।

10. स्टुअर्ट ब्रॉड -  इस इंग्लिश पेसर के लिए भी 2021 का साल निराशाजनक रहा है। इस साल 13 पारियों में, उन्होंने 39.5 के खराब औसत से केवल बारह विकेट लिए। यही कारण है कि ब्रॉड को भी फ्लॉप टेस्ट इलेवन में शामिल किया गया है।

11. शैनन गेब्रियल - गेब्रियल ने 2021 की बारह पारियों में 46.8 के खराब औसत के साथ केवल ग्यारह विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट भी इस दौरान 3.34 की रही है जो कि टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से काफी ऊंची मानी जाती है। यही कारण है कि उन्हें फ्लॉप टेस्ट इलेवन में शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार