पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने 2020-21 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एडिलेड टेस्ट मैच का किस्सा सुनाया है। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 74 रनों पर रन आउट हो गए थे। टिम पेन का किस्सा इसी रनआउट से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

एडिलेड टेस्ट मैच में विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के साथ अच्छी साझेदारी की थी। लेकिन, रहाणे और कोहली के बीच मिक्स अप हुआ और किंग कोहली रन आउट हो गए। यह मैच के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ क्योंकि भारत 188/4 से 244 रनों पर आल आउट हो गई।

Advertisement

वूट प्लेटफॉर्म पर 'बंदो में था दम' एपिसोड में टिम पेन ने कहा, 'मुझे यह स्वीकार करना होगा कि जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे तो शानदार लय में थे। वो 20-30 पर थे फिर लाइट्स चालू कर दी गई। वो आउट होंगे ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि हम यहां मुश्किल में फंस गए हैं। लगभग 15 मिनट तक मेरा हाल बेहाल था। उनके साथ ही रहाणे भी टच में दिख रहे थे।'

टिम पेन ने आगे कहा, 'वो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे शुक्र है, रहाणे ने उन्हें रन आउट करवा दिया। वो शानदार था। खास तौर पर तब जब आपको लग रहा हो कि आप खेल से बाहर हो चुके हैं। हम एक मौका नहीं बना पा रहे थे वो इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। तब सचमुच ये सिर्फ एक गिफ्ट की तरह लगा। वो उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं जो बहुत आसानी से रन बना रहे थे। एक मुश्किल स्थिति में एक नए बल्लेबाज के लिए पिंक बॉल से रन बनाना कठिन होता। वह एक ऐसा पल था जिसने खेल को बदला।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार