वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्डस ने कैरेबियाई देशों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और साथ ही उनका आभार जताया है।

Advertisement

भारत के विदेश राज्यमंत्री एस. जयशंकर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उनके अलावा भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने अपने टिवटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत इसलिए हमान है, क्योंकि वह दूसरों की मदद करना जानता है।

Advertisement

इन वीडियो में रिचर्डस ने मोदी की तारीफ करने के अलावा यह भी विश्वास जताया है कि इससे भविष्य में दोनों देशों के बीच रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे।

रिचर्डस ने एक वीडियो में कहा, "मैं एंटिगा और बारबाडोस के के लोगों की तरफ से भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता का शुक्रिया करना चाहूंगा कि उन्होंने हमें कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचाई। इससे में हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। इस तरह के समर्थन और सहयोग के लिए भारतीय उच्चायोग, प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद।"

पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन ने कहा, "मैं एंटीगा और बारबाडोस की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने भारत में बनी कोरोना वैक्सीन की 40 हजार डोज हमें भेजी। हम आपके आभारी हैं, बहुत शुक्रिया।"

रिचर्डस और रिचर्डसन के अलावा जिम्मी एडम्स और रामनरेशन सरवन ने भी मोदी को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार