पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट टिम पेन के बचाव में सामने आए हैं। सलमान बट्ट ने लोगों से आग्रह किया है कि वह हालिया विवाद के आधार पर टिम पेन के प्रति कठोर ना हों और उनपर निर्णय ना दें। सलमान बट्ट के अनुसार, पेन ने गलती की और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का पद छोड़ दिया। इसलिए अब इस मामले को खींचने और उस पर उंगली उठाने का कोई कारण नहीं है।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए सलमान बट्ट ने कहा, 'कई लोग जीवन में इस अवस्था से गुजरे होंगे। मेरे साथ भी कुछ ऐसा हो चुका है। लोगों को किसी के दुख के इर्द-गिर्द अपना तर्क नहीं बनाना चाहिए। मेरे हिसाब से इंसानों को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने गलती की, उन्होंने माफी मांगी और पद छोड़ दिया। आगे बढ़ते हैं।'

Advertisement

सलमान बट्ट ने आगे कहा, 'मैं एक क्रिकेटर या उनके रवैये के लिए उनका बहुत बड़ा फैन नहीं हूं। वह एक उत्कृष्ट बल्लेबाज या कप्तान नहीं है लेकिन, वह एक इंसान हैं।'

बता दें कि सार्वजनिक हुए सेक्सटिंग स्कैंडल में शामिल होने के कारण टिम पेन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। टिम पेन ने 2017 में अपनी महिला सहकर्मी को भद्दे संदेश भेजे थे। जांच में पाया गया कि उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। वहीं अगर सलमान बट्ट की बात करें तो उन्हें 2010 के स्पॉट फिक्सिंग कांड में दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था और यूके में जेल की सजा भी दी गई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार