सेंट जोंस (एंटिगा), 15 सितम्बर (CRICKETNMORE): वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रामनरेश सरवन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के अनुसार, इसकी घोषणा वह दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में स्थानीय समयानुसार गुरुवार को करेंगे। सरवन काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 में भारत के खिलाफ ओवल में खेला था। OMG: केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली को बताया ऐसा खिलाडी़।

Advertisement

36 वर्षीय सरवन ने अपना पहला टेस्ट मैच 2000 में बारबाडोस में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 87 टेस्ट मैच खेले हैं और 40.01 की औसत से 5842 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 291 है, जो उन्होंने 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस में बनाया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ 2011 में बारबाडोस में खेला था। 

Advertisement

सरवन ने अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत 2000 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। उन्होंने 181 एकदिवसीय मैचों में 42.67 की औसत से 5,804 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 120 है, जो उन्होंने 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। OMG: शिखर धवन ने किया महाऐलान, केएल राहुल के लिए कही ये हैरनी भरी बात।

सरवन ने ब्रायन लारा के बाद टीम की कप्तानी भी की थी। हालांकि वह ज्यादा दिनों तक इस पद पर नहीं रहे थे। उन्होंने चार टेस्ट, पांच एकदिवसीय और टी-20 मैचों में टीम की कमान संभाली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार