जॉर्जटाउन (गयाना), 3 अप्रैल (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज ने तेज गेंदबाज शेनन ग्रैब्रिएल और विकेटकीपर चाडविक वॉल्टन को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले दो वन डे मैचों के लिए टीम में चुना है। वहीं कार्लोस और क्रेग ब्राथवेट की टीम में जगह नहीं मिली है। 

Advertisement

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के लिए यह तीन मैचों की वन डे श्रृंखला महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम इस समय आठवें स्थान पर है। 2019 में होने वाले विश्व कप के लिए इस साल सिंतबर तक जो टीम मेजबान देश के अलावा शीर्ष आठ में रहेगी वह विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएगी। 

Advertisement

वहीं वेस्टइंडीज की टीम नौवें स्थान पर है। अगर वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान को हराने में सफल नहीं होती है तो उसके लिए सितंबर तक कट ऑफ तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। वेस्टइंडीज जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल रही है ऐसे में उसके लिए यह श्रृंखला बेहद महत्वपूर्ण है। 

टीम के कप्तान कार्लोस ब्राथवेट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ने वाले हैं और शायद उनके टीम के साथ न होने का एक कारण यह भी हो सकता है। 

पाकिस्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज को चार टी-20 मैचों की श्रृंखला में 3-1 से हराया है। कार्लोस वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान थे। हालांकि वन डे में उनका मौजूदा फॉर्म भी काफी खराब रहा है। उनकी जगह हरफनमौला खिलाड़ी रोवमैन पावेल को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

टीम : जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जोनाथन कार्टर, मिग्युएल कमिंस, शेनन गैब्रिएल, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, ईवान लुइस, जेशन मोहम्मद, एशले नर्स, कीरेन पावेल, रोवमैन पावेल और चाडविक वॉल्टन।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार