Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 59वां मुकाबला शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में 204 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में उर्विल पटेल ने 23 गेंदों पर 65 रन ठोके थे, वहीं जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

LSG vs CSK, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 15 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ

Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report

आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद सकती है। IPL के मौजूदा सीजन यहां अब तक चार मुकाबले खेले गए है जिसमें से दो रन चेज करने वाली टीमों ने जीते।

Advertisement

बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो LSG की टीम ने 213 रन डिफेंड करके 9 रनों से जीता।

LSG vs CSK Head To Head Record

कुल - 07
चेन्नई सुपर किंग्स - 03
लखनऊ सुपर जायंट्स - 03
बेनतीजा - 01

Advertisement

LSG vs CSK, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

LSG vs CSK, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से जोश इंगलिस, मिचेल मार्श और शाहबाज अहमद स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तो ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और अंशुल कंबोज अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

LSG vs CSK Probable Playing XI

Lucknow Super Giants Probable Playing XI: मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान। इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह/मयंक यादव।

Advertisement

Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील हुसैन, मैट हेनरी/स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रशांत वीर।

LSG vs CSK Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

LSG vs CSK Match Prediction, LSG vs CSK Pitch Report, Today's Match LSG vs CSK, IPL 2026, LSG vs CSK Prediction, LSG vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार