टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है और अब नीदरलैंड्स के खेमे की तरफ से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, साल 2011 में अपनी निगरानी में भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने वाले हेड कोच गैरी कर्स्टन टी-20 वर्ल्ड कप में नज़र आएंगे। इस टूर्नामेंट में गैरी कर्स्टन नीदरलैंड्स की कोचिंग करेंगे। गैरी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर डेनियल क्रिश्चियन भी नीदरलैंड्स टीम के साथ शार्ट टर्म के लिए जुड़ चुके हैं।

Advertisement

गैरी कर्स्टन ने पूर्व में भी नीदरलैंड्स टीम के साथ काम किया है और उनका मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप में टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने कहा, 'मैंने डच टीम के साथ केप टाउन में काम को इन्जॉय किया था। मैं टी20 विश्व कप में सलाहकार के रूप में उनके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'मैं कैंप के दौरान उनके कौशल और व्यावसायिकता के स्तर से प्रभावित था। मुझे लगता है कि टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंपैक्ट डालने के लिए तैयार हैं।' बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की टीम पहले राउंड में ग्रुप ए में मौजूद है। इस ग्रुप में डच टीम के अलावा यूएई, नामीबिया, और श्रीलंका की टीम भी शामिल हैं। सुपर 12 राउंड में क्वालिफाई करने के लिए नीदरलैंड को टॉप-2 में फिनिश करना होगा।

बता दें कि हाल ही में गैरी कर्स्टन हेड कोच के रूप में आईपीएल में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। इस सीजन गुजरात की टीम ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। बात करें अगर नीदरलैंड्स टीम की तो उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मैच यूएई के साथ 16 अक्टूबर को होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार