5 नवंबर। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि गौतम गंभीर ने दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

गंभीर ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। गौतम गंभीर ने ट्विट करते हुए लिखा कि अब समय आ गया है कि कप्तानी का भार युवा खिलाड़ी अपने कंधे पर उठाए।

Advertisement

गंभीर ने आगे लिखा कि मैंने डीडीसीए चयनकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस भूमिका के लिए मेरे नाम पर विचार नहीं करें। मैं मैच जीतने के लिए पीछे से नए कप्तान की मदद करूंगा।'

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 12 नवंबर को फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेलेगी।

गंभीर को सत्र के शुरू में दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनकी अगुवाई में टीम ने विजय हजारे फाइनल में जगह बनाई और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने स्वयं लगभग 500 रन बनाए।

Advertisement

आपको बता दें कि नीतीश राण को अब दिल्ली की टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार