Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पांचवां मुकाबला रविवार, 08 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) ने नेपाल के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेलकर भी इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि जोस ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में श्रीलंका के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) को पछाड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करके 17 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 26 रन जोड़े। इसी के साथ अब वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने 1,039 रन पूरे कर चुके हैं। उन्होंने 36 मैचों की 35 इनिंग में एक शतक और 5 अर्धशतक के दम पर ये कारनामा किया है।
खास बात ये है कि ऐसे करते हुए वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पछाड़ा, जिन्होंने 31 मैचों की 31 पारियों में 1016 रन बनाए।
बताते चलें कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में अब जोस बटलर से ऊपर सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं और साल 2026 का वर्ल्ड कप भी नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में अब जोस के पास इस खास लिस्ट में नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन
- विराट कोहली (भारत) - 35 मैचों की 33 पारियों में 1292 रन
- रोहित शर्मा (भारत) - 47 मैचों की 44 पारियों में 1220 रन
- जोस बटलर (इंग्लैंड) - 36 मैचों की 35 पारियों में 1039 रन
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 31 मैचों की 31 पारियों में 1016 रन
- डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 41 मैचों की 41 पारियों में 984 रन
ये भी जान लीजिए कि जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वो अब तक 148 मैचों की 136 पारियों में 3976 रन बना चुके हैं। जोस टी20 इंटरनेशनल में अपने 4000 रन पूरे करने के बेहद हैं। गौर करें कि अब तक सिर्फ बाबर आज़म, रोहित शर्मा, और विराट कोहली ने ही ये कारनामा किया है।
बात करें अगर इंग्लैंड और नेपाल के मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना चुकी है। यहां क्लिक करके देखें पूरा लाइव स्कोरकार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
Also Read: LIVE Cricket Score
नेपाल की प्लेइंग इलेवन: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला।