27 जनवरी, बैंगलोर (CRICKETNMORE)> आईपीएल 2018 के ऑक्शन में गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 2 करोड़ा 80 लाख रूपये में खरीदकर टीम में शामिल कर लिया है।
Advertisement
ऑक्शन के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रिकी पोटिंग ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुलासा किया है कि आईपीएल 2018 में गौतम गंभीर कप्तान बनाए जा सकते हैं।
Advertisement
गौरतलब है कि केकेआऱ के लिए कप्तानी करते हुए गंभीर ने 2 दफा आईपीएल का खिताब जीता था। अब जब केकेआऱ की टीम ने उनको रिटेन नहीं किया तो दिल्ली की टीम ने गंभीर को टीम में शामिल कर लिया।
गंभीर भी दिल्ली की टीम में शामिल होकर काफी खुश हैं।