9 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पुजारा टीम इंडिया के पसंदीदा नबर तीन बल्लेबाज बन गए हैं और कप्तान विराट कोहली समेत हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों में वह दो शतक जड़ चुके हैं।  टीम इंडिया से बाहर चल रहे  गौतम गंभीर ने चेतेश्वर पुजारा की तारीफ करते हुए उन्हें विराट कोहली और शिखर धवन से बेहतर बल्लेबाज बताया है।

Advertisement

गौतम गंभीर ने डीएनए न्यूजपेपर से बातचीत में कहा "हम टेस्ट क्रिकेट को बहुत महत्व नहीं देते, और यही कारण है। यह सिर्फ सफेग गेंद क्रिकेट की बात और खिलाड़ी वन डे इंटरनेशनल और टी20 क्रिकेट में क्या करते हैं। लेकिन हां जब भी लाल गेंद के क्रिकेट की बात आती है तो चेतेश्वर पुजारा इस मामले में टॉप पर हैं। शायद टेस्ट क्रिकेट में पुजारा की बल्लेबाजी में कोहली और धवन से ज्यादा निरंतरता है।“ क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

Advertisement

साथ ही गंभार ने पुजारा के टेस्ट क्रिकेट में सफल होने के बारे में बताया। 

गंभीर ने कहा “ ध्यान देने योग्य एक महत्वपूर्ण बात ये है कि वह क्रिकेट का सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं। इससे वह खेलते समय और टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयारी करते समय अपना दिमाग स्थिर रख पाते हैं। अगर वह वन डे और टी20 इंटरनेशनल खेलते हैं तो उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि कभी-कभी आपको अपनी मानसिकता को बदलना पड़ता है। लेकिन जब आप एक फॉर्मेट में खेलते हैं तो तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी के मुकाबले अपने खेल में निरंतरता बनाए रखाना आसान होता है। 

पुजारा के लिए एक फॉर्मेट में खेलना बहुत फायदेमंद रहेगा और काउंट्री क्रिकेट लाल गेंद के खेल में उनका फोकस बनाए रखेगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार