Japan vs India One-off T20 Match Prediction: जापान और भारत के बीच एकलौता टी20 मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के आज तक कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है। यानी काटो में जापान-भारत के बीच होने वाला टी20 इंटरनेशनल एक ऐतिहासिक मुकाबला होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, वहीं जापान की कप्तानी केंडल फ्लेमिंग के हाथों में होगी।
JAP vs IND One-off T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 22 सितंबर 2025
समय - 09:30 AM IST
वेन्यू - सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांटो
Sano International Cricket Ground Sano, Kanto
जापान-भारत के बीच एकलौता टी20 मुकाबला कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 59 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 33 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 119 रन रहा है। गौरतलब है कि कांटो के मैदान पर आखिरी टी20 इंटरनेशनल हाल ही में 19 सितंबर को खेला गया था। इस मुकाबले में हांगकांग ने 19.1 ओवर में 96 रनों का लक्ष्य हासिल करके जापान को 4 विकेट से मात दी थी।
JAP vs IND T20 Head To Head Record
कुल - 00
भारत - 00
जापान - 00
JAP vs IND One-off T20 : Where to Watch?
जापान-भारत ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म FanCode app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
JAP vs IND One-off T20: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जापान टीम की तो चार्ली हारा-हिंजे, बेंजामिन इटो डेविस और केंडल फ्लेमिंग अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Japan vs India One-off T20 Probable Playing XI
Japan T20 Probable Playing XI: लैकलन यामामोटो-लेक, रियो साकुरानो थॉमस, केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो डेविस, चार्ली हारा-हिंजे, इब्राहिम ताकाहाशी, एलेस्टर फ्लेमिंग, वाटारू मियाउची (विकेटकीपर), डेकलन सुजुकी, माकोटो तानियामा, शोमा स्लेटर।
India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Japan vs India Today's Match Prediction
इस टी20 मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
JAP vs IND One-off T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, JAP vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Japan vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।