भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून से करने वाली है लेकिन उससे पहले ही उनके खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर टीम का साथ बीच में ही छोड़कर भारत लौट रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, गंभीर पारिवारिक इमरजेंसी के कारण इंग्लैंड से स्वदेश लौट रहे हैं।

Advertisement

गंभीर पिछले सप्ताह इंग्लैंड में अपनी आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए टीम के साथ इंग्लैंड गए थे। ये सीरीज 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होगी। शुक्रवार को जब भारत को सीरीज के लिए इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलना था, तो सूत्रों से पता चला कि गंभीर पारिवारिक इमरजेंसी के कारण भारत लौट रहे हैं।

Advertisement

सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुुए कहा, "टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पारिवारिक इमरजेंसी के कारण इंग्लैंड से भारत लौट रहे हैं।" वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया है और वो फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। ये खबर सोशल मीडिया पर आते ही फैंस और गंभीर के चाहने वाले उनकी मां के जल्दी से स्वस्थ होने की कामना करने लगे। 

अगर भारत के इस दौरे की बात करें तो ये सीरीज जून से अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसके मैच लीड्स में हेडिंग्ले, बर्मिंघम में एजबेस्टन, लंदन में लॉर्ड्स और द ओवल और मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है।

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार