मेलबर्न/नई दिल्ली, 07 सितम्बर (हि.स.) । अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों पर ध्यान देने और टेस्ट टीम में वापसी का अपना दावा मजबूत करने के लिये आज जॉर्ज बेली ने आस्ट्रेलिया की ट्वेंटी–20 टीम के कप्तान का पद छोड़ दिया।

Advertisement

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने यहां जारी बयान में कहा कि जॉर्ज बेली ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट पर ध्यान देने के लिये आस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान बेली ने इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान के टी20 मैचों में नहीं खेलने का फैसला भी किया है। उन्होंने हालांकि क्रिकेट से इस छोटे प्रारूप से संन्यास नहीं लिया है। वह आईपीएल में भी अपनी भूमिका पहले की तरह निभाते रहेंगे।

Advertisement

बेली ने कहा, ‘‘मैंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आस्ट्रेलिया की अगुवाई करने की जिम्मेदारी और सम्मान का भरपूर लुत्फ उठाया। निजी तौर पर मैं अपने वनडे क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूं और लंबी अवधि का क्रिकेटर भी बनना चाहता है। मैं फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिये मौके तलाशना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टी20 कप्तानी छोड़ने से मेरे पास कुछ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच छोड़ने का विकल्प रहेगा। ऐसे में मैं इस सत्र में तस्मानिया की तरफ से अधिक चार दिवसीय मैच खेल सकता हूं।’’

बेली ने कहा कि वह इसलिए भी कप्तानी छोड़ रहे हैं ताकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया 2016 में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 के लिये नये कप्तान को तैयार कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी निगाहें भविष्य और 2016 के आईसीसी विश्व टी20 पर भी है। मुझे लगा कि पद छोड़ने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है जिससे नये कप्तान को इस पद के साथ सामंजस्य बिठाने का मौका मिलेगा। मेरी क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ कई बार चर्चा हुई और उन्होंने मेरे फैसले का पूरा समर्थन किया।’’

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार