रांची, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| तकरीबन तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल ने कहा है कि उनकी कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने मेहमानों को भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 451 रन बनाए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में स्मिथ और मैक्सवेल के बीच हुई पांचवें विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी का अहम योगदान रहा। स्मिथ 178 रन बनाकर नाबाद लौटे तो मैक्सवेल ने 104 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

यह मैक्सवेल का पहला टेस्ट शतक भी है।

दिन का खेल खत्म होने के बाद मैक्सवेल ने कहा, "टेस्ट टीम में वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है। स्मिथ के साथ हुई उस साझेदारी से हम मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं। उनका मेरा ऊपर भरोसा जताना और इस तरह की पारी खेलने शानदार रहा।"

अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज के विपरीत मैक्सवेल ने इस मैच में संयम और घैर्य के साथ शतकीय पारी को अंजाम दिया। 

उन्होंने कहा, "मैं विकेट पर काफी सहज महसूस कर रहा था। मैं इसी चीज पर काम कर रहा था लेकिन हमें एक बार फिर अनुशासन के साथ खेलना होगा। हमें गेंद को रिवर्स स्विंग कराना होगा।"
ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के जवाब में भारत ने भी अच्छी शुरुआत की है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। भारत के लिए सलामी

Advertisement

बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 67 रन बनाए हैं जबकि मुरली विजय (नाबाद 42) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 10) क्रिज पर मौजूद हैं। 

मैक्सवेल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को स्टम्प्स तक भारत के एक-दो विकेट और लेने चाहिए थे। उन्होंने कहा, "हमें एक-दो विकेट और लेने चाहिए थे। पिच में आज अनियंत्रित उछाल था और गेंद थोड़ी घूम भी रही थी। उम्मीद है मैच के बढ़ने के साथ यह भी बढ़ता जाएगा।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार