10 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लैन मैक्सवैल को नया कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंजाइज ने गुरूवार (10 मार्च) को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। 

Advertisement

इससे पहले भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईपीएल के पिछले सीजन के बीच में डेविड मिलर को कप्तानी से हटाकर विजय को टीम का कप्तान बनाया गया था। 

Advertisement

आईपीएल का पिछला सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए काफी निराशाजनक रहा था। 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 मैचों में ही पंजाब को जीत मिली थी।

मैक्सवैल ने साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए दो मुकाबले खेले थे। इसके बाद 2013 में वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने जहां उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला। 2014 आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े और तब से उसका ही हिस्सा हैं।  पंजाब के लिए अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 34.5 की औसत और 187.75 की स्ट्राइक रेट से बेहतरीन 552 रन बनाए थे।

हांलाकि वह 2015 आईपीएल में 145 रन औऱ 2016 में सिर्फ 179 रन ही बना सके। 

Advertisement

आईपीएल 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला 8 अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ इंदौर में खेलेगी। जो पंजाब के बाद उनका दूसरा होम ग्राउंड है। 

 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार