ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में बेशक भारतीय टीम बैकफुट पर है लेकिन स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में भी अपनी बॉलिंग से काफी प्रभावित किया। बुमराह ने गाबा टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। इतना ही नहीं, मैदान पर बल्लेबाजों की बोलती बंद करने वाले बुमराह ने तीसरे दिन के खेल के बाद एक पत्रकार की बोलती भी बंद कर दी।

Advertisement

इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक पत्रकार बुमराह से सवाल करते हुए उनकी बल्लेबाजी क्षमताओं पर सवाल उठाता है जिसका बुमराह काफी मज़ेदार जवाब देते हैं। बुमराह ने पत्रकार को टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने के अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड की याद दिलाई।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में रिपोर्टर बुमराह से पूछता है, "हाय, जसप्रीत। बल्लेबाजी के बारे में आपका क्या आकलन है, हालांकि आप इस सवाल का जवाब देने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन गाबा की परिस्थितियों को देखते हुए, टीम की स्थिति के बारे में आप क्या सोचते हैं?"

बुमराह ने अपने जवाब में कहा, "ये एक दिलचस्प सवाल है। लेकिन, आप मेरी बल्लेबाजी क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं। आपको गूगल का इस्तेमाल करके देखना चाहिए कि टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन किसने बनाए हैं। लेकिन, मज़ाक से अलग। ये एक और कहानी है।"

बुमराह के इस मजाकिया जवाब से वहां मौजूद पत्रकारों की हंसी फूट पड़ी। दरअसल, बुमराह 2022 में बर्मिंघम में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ़ अपने मशहूर 34 रन के ओवर का ज़िक्र कर रहे थे, जहां उन्होंने टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के इस अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ की गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार