19 नवंबर,नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में कई मजेदार रनआउट देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे टूर्नामेंट मार्श कप में भी सोमवार (18 नवंबर) को एक आसामान्य रनआउट देखने को मिला। तस्मानिया के ऑलराउंडर गुरिंदर संधू ने क्वीसलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन वह जिस तरह से रनआउट हुए वह वो आपने बहुत कम देखा होगा।

Advertisement

संधू जब 49 रन पर खेल रहे थे तो उन्होंने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला। दूसरे छोर पर मौजूद जेम्स फॉल्कनर के साथ मिलकर उन्होंने पहले दो रन दौड़कर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया,फिर दोनों तीसरा रन भागे औऱ संधू आराम से लाइन के पार पहुंच गए, लेकिन लाइन के पार अपना बैट या पैर स्लाइड करना भूल गए। बाउंड्री पर मौजूद चार्ली हैमफ्री ने शानदार थ्रो सीधा विकेटों पर आकर लगा और वो संधू रन आउट हो गए।

 
Advertisement

संधू को भी तुरंत ही बिना रिप्ले देखे पता चल गया कि उन्होंने क्या गलती की औऱ वो रनआउट हो गए हैं। इस मुकाबले में उनकी टीम को क्वीसलैंड के हाथों हार का भी सामना करना पड़ा।

बता दें कि 26 साल के संधू ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार