पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) को टीएमसी (TMC) के टिकट पर बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Election) में एकतरफा जीत मिली थी। इस जीत के बाद मनोज तिवारी को ममता सरकार में खेल और युवा राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है। मनोज तिवारी के कार्यभार संभालने पर टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने विवादित ट्वीट कर मनोज तिवारी को बधाई दी है। हरभजन सिंह ने मनोज तिवारी द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट पर लिखा, 'बधाई हो मनोज तिवारी। किसी भी बच्चे के साथ ऐसा मत होने देना जो तुम्हारे करियर के साथ हुआ है। भगवान आप पर कृपा करें! शुभकामनाएं।'

Advertisement

हरभजन सिंह को शायद कुछ देर बाद इस बात का एहसास हो गया कि कहीं उनके इस ट्वीट से कोई बवाल ना खड़ा हो जाए जिसके चलते उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन हरभजन सिंह का यह ट्वीट फैंस की नजर में आ गया और यूजर्स जमकर इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। मनोज तिवारी ने वनडे मैचों में 26.09 की औसत से महज 287 रन बनाए वहीं टी-20 मैचों में भी मनोज तिवारी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। मनोज तिवारी के नाम वनडे क्रिकेट में एक शतक दर्ज है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार