भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भविष्यवाणी करते हुए उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आगामी आईपीएल सीजन (IPL 2025) से पहले रिटेन कर सकती है। हरभजन सिंह के अनुसार CSK तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करेगी।

Advertisement

उन्होंने स्टार रिपोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए इस पर अपना मत रखा। हरभजन बोले, 'अगर महेंद्र सिंह धोनी उपलब्ध रहते हैं तो सीएसके उन्हें जरूर रिटेन करेगा। वो सीएसके की पहली रिटेंशन होंगे चाहे फिर वो अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन हों। सुपर किंग्स की दूसरी रिटेंशन रविंद्र जडेजा होंगे और तीसरी रिटेंशन रचिन रविंद्र होंगे।'

Advertisement

वो आगे बोले, 'चेन्नई सुपर किंग्स अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी जरूर रिटेन करेगी। तो ये चार खिलाड़ी पक्का रिटेन होंगे। इनके अलावा मुझे लगता है कि मथीशा पथिराना बहुत जबरदस्त बॉलर है और उन्हें जरूर रिटेन किया जाना चाहिए। और अगर सीएसके किसी अनकैप्ड प्लेयर को रिटेन करती है तो वो सरप्राइज हो सकता है, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि सीएसके चार खिलाड़ी ही रिटेन करें।'

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता है, ऐसा में वो ये चाहेंगे कि धोनी एक और सीजन आईपीएल जरूर खेलें। वहीं दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा ने सीएसके के लिए हमेशा से ही कमाल का प्रदर्शन किया है, ऐसे में वो जडेजा को भी नहीं छोड़ना चाहेंगे।

ऋतुराज गायकवाड़ में सीएसके नया कैप्टन देखती है जिससे साफ है कि गायकवाड़ सीएसके का हिस्सा रहने वाले हैं। वहीं मथीशा पथिराना और रचिन रविंद्र ने भी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हरभजन सिंह की भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार