Mumbai Indians Probable Playing XI: आईपीएल 2025 IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना दूसरा मुकाबला शनिवार, 29 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए MI की टीम में बदलाव होने तय हैं। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या की होगी वापसी

Advertisement

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला था जिसमें हार्दिक पांड्या बैन होने के कारण उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं, ऐसे में ये साफ है कि वो सीधा टीम की इलेवन में आ जाएंगे।

गौरतलब है कि उनके इलेवन में शामिल होने के साथ 22 वर्षीय यंग विकेटकीपर बैटर रॉबिन मिंज को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। यहां रॉबिन मिंज प्रभावित करने में नाकाम रहे थे और 9 बॉल पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए थे।

अर्जुन तेंदुलकर को भी मिल सकता है मौका

सीजन के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ अर्जुन तेंदुलकर को XI में शामिल कर सकती है। आपको बता दें कि अर्जुन लंबे समय से MI फैमिली का हिस्सा रहे हैं और उनके पास 5 आईपीएल मैचों का अनुभव है। उन्हें 25 वर्षीय तेज गेंदबाज़ सत्यनारायण राजू की जगह प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में सिर्फ एक ही ओवर गेंदबाज़ी करने का मौका मिला था। यहां यंग बॉलर ने बिना कोई सफलता हासिल किए 13 रन दिए।

Advertisement

क्या जसप्रीत बुमराह खेलेंगे मुकाबला?

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के नंबर-1 बॉलर जसप्रीत बुमराह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जसप्रीत बुमराह अपनी बैक इंजरी से परेशान हैं और अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं यही वज़ह है वो ये मैच नहीं खेल पाएंगे। 

ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू/अर्जुन तेंदुलकर।

इम्पैक्ट प्लेयर - विग्नेश पुथुर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार