IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है जिससे पहले पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर है कि एमआई अपने कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भी आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।

Advertisement

पिछले आईपीएल सीजन यानी IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की घर वापसी हुई थी। हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया था जिसके बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम का नया कप्तान भी बना दिया गया। लेकिन मैनेजमेंट का ये फैसला बेहद गलत साबित हुआ और उनकी टीम के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा।

Advertisement

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस एक के बाद एक मैच हारती रही और सीजन खत्म होने तक उनके खाते में 14 मैचों में से सिर्फ चार में जीत रही। इतना ही नहीं, वो टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम भी रही और उन्होंने पॉइंट्स टेबल पर 10वें पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट खत्म किया। ये भी जान लीजिए कि टीम के खराब प्रदर्शन के बीच हार्दिक को भी काफी हेट का सामना करना पड़ा और मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक उनकी खूब ट्रोलिंग हुई।

ये खिलाड़ी बन सकता है मुंबई का नया कप्तान

अगर सच में मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर देती है तो ऐसे में उन्हें नए कैप्टन की जरूरत होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस नए कैप्टन के नाम पर भी विचार कर चुकी है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंडियन टी20 टीम के नए कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि ये रिपोर्ट कितनी सही साबित होती है और मुंबई इंडियंस हार्दिक को आईपीएल 2025 के सीजन से पहले रिलीज करती है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार