Hardik Pandya Catch vs Oman: भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार (19 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुए एशिया कप 2025 के ग्रुप ए के मुकाबले में ओमान द्वारा कड़ी टक्कर देखने को मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम की शुरूआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई। 

Advertisement

इसके बाद आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की और ओमान को टारगेट के काफी करीब लेकर गए। 17.3 ओवर के बाद ओमान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 149 रन था और लग रहा था कि टारगेट चेज हो जाएगा, लेकिन हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री लाइन पर हैरतअंगेज कैच पकड़कर भारत की वापसी कराई। 

Advertisement

हर्षित राणा की गेंद पर आमिर ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर हवाई शॉट खेला, लग रहा था गेंद बाउंड्री पार जाएगी। लेकिन दांयी ओर भागते हुए हार्दिक ने एक हाथ से अदभुत, अविस्मरणीय कैच लपका। कैच पकड़ने के दौरान वह काफी गति में थे लेकिन भी हार्दिक ने बाउंड्री रोप से पहले खुद को काफी अच्छे से कंट्रोल किया।

आमिर ने  46 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और दो छक्के जड़े। 

इसके बाद हार्दिक ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हम्माद मिर्जा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मिर्जा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छ्क्के शामिल थे। इन दो झटकों के चलते मुकाबला वापस भारत के पाले में आया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने 56 रन, अभिषेक शर्मा ने 38 रन और तिलक वर्मा ने 29 रन का योगदान दिया। 
इसके जवाब में ओमान की टीम 4 विकेट गवाकर 167 रन ही बना सकी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार