भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम हाल ही में संंपंन्न हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी ऐसे में इस सीरीज जीत ने भारतीय फैंस के ग़म को थोड़ा कम करने का काम जरूर किया होगा।

Advertisement

इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बहुत खुश हैं। भारत ने सीरीज का पहला मैच 59 रन से जीता था, लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मंगलवार को हरमनप्रीत की टीम ने जोरदार वापसी की और छह विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली। 233 रनों का पीछा करते हुए भारत ने अपनी पारी में 34 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली।

Advertisement

कप्तान हरमन ने इस जीत के बाद कहा कि भारत को दूसरा वनडे हारने के बाद वापसी का भरोसा था और वो किसी भी कीमत पर सीरीज जीतना चाहते थे। हरमन ने कहा, “मैं परिणाम से खुश हूं। जैसा कि मैंने सुबह कहा था, हमने बहुत सी चीजों पर चर्चा की। खुशी है कि हमने आज उन्हें अंजाम दिया। जब भी हम खेल रहे होते हैं, हम अपना 100% देना चाहते हैं। कभी-कभी, चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं। आपको सोचना होगा कि आपका काम क्या है, आपकी भूमिका क्या है।"

आगे बोलते हुए हरमनप्रीत ने कहा, "भले ही हम पिछला मैच बुरी तरह हार गए थे, लेकिन हमें भरोसा था कि हम आज जीत हासिल कर लेंगे। मुझे स्मृति को श्रेय देना चाहिए। वो संघर्ष कर रही थी, लेकिन वो अच्छा स्कोर करने में सफल रही। ये महत्वपूर्ण था क्योंकि हम किसी भी कीमत पर सीरीज जीतना चाहते थे। खुश हूं कि हमने वो साझेदारी की और जीत हासिल की। मैं हमेशा फील्डिंग के बारे में बात करती हूं, एक टीम के तौर पर हमें कड़ी मेहनत करते रहना होगा। हम सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग टीम बनना चाहते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार