ऑस्ट्रेलिया में चल रहे महिला बिग बैश लीग में भारत की खिलाड़ियों का जलवा जारी है। आज खेले गए टूर्नामेंट के 126 वें मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलने वाली भारत की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए और उसके बाद बल्लेबाजी में गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

Advertisement

अपने चार ओवर के कोटे में हरमनप्रीत कौर ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए और उसके बाद जब बल्लेबाजी करने उतरी तो वह अंत तक नाबाद रही और टीम को अकेले दम पर मैच जीताया। उनके बल्ले से 46 गेंदों में 73 रनों की विस्फोटक पारी निकली जिसमें 3 चौके और पांच धमाकेदार छक्के शामिल थे।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने इस साल अभी तक महिला बिग बश लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 219 रन बनाने के साथ-साथ 7 विकेट भी हासिल किया है।

इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने हरमनप्रीत कौर को 73 रनों की बदौलत लक्ष्य को 19.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर ही 162 रन बनाकर हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार