कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 154 रन बनाए और कंगारू टीम के सामने 20 ओवर में 155 रनों का लक्ष्य दिया। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज़ शफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

हरमन ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 34 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली और शफाली ने 33 गेंदों में 48 रन बनाए। इस दौरान भारतीय पारी में सिर्फ एक छक्का लगा और वो भी हरमन के बल्ले से आया लेकिन उनके इस छक्के से भी ज्यादा उनके एक चौके की चर्चा हो रही है और अगर आपने ये शॉट नहीं देखा तो शायद आपने बहुत कुछ मिस कर दिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर हरमन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो कंगारू स्पिनर अलाना किंग की छोटी गेंद को खेलने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर चली जाती हैं और वहां से वो कलाईयों को घुमाती हुए डीप स्कवेयर लेग की तरफ हवाई शॉट खेल देती हैं और उनका ये स्पेशल शॉट उनको चार रन देकर जाता है। अगर आप ये चौके का वीडियो देखना चाहते हैं तो नीचे देख सकते हैं।

वहीं, इस मैच की बात करें तो भारत ने बल्ले से तो कमाल दिखाया ही लेकिन भारत की तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ने पावरप्ले में गेंद के साथ ऐसी तबाही मचाई कि कंगारूओं को पता ही नहीं चला कि उनके साथ हो क्या रहा है। रेणुका ने अपने शुरुआती तीन ओवरों में ही चार कंगारू बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई और भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार