भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच शनिवार (22 जुलाई) को वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया था जो कि दोनों ही टीमों की इनिंग के बाद टाई पर खत्म हुआ। यह मैच सीरीज डिसाइडर था जिस वजह से तीन मुकाबलों की सीरीज भी ड्रॉ पर खत्म हुई। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर विवादित तरीके से आउट हुई। अंपायर ने हरमन को LBW आउट दिया था, हालांकि यहां भारतीय कप्तान काफी नाखुश नजर आईं।

Advertisement

हरमनप्रीत का मानना था कि वह आउट नहीं हैं जिस वजह से उन्होंने मैदान पर गुस्सा दिखाया और बल्ले से स्टंप पर जोर से मारा। वह ग्राउंड अंपायर से भी नाराज नजर आई जिसके बाद उन्होंने मैच के खत्म होने के बाद भी सीरीज के दौरान हुई अंपायरिंग पर सवाल उठाए। हरमन ने कहा, 'अगली बार जब उनकी टीम बांग्लादेश के दौरे पर आएगी तो वो तैयारी के साथ आएंगे कि उन्हें इस तरह की अंपायरिंग के साथ खेलना होगा।'

Advertisement

हरमनप्रीत कौर के इस आक्रमक अंदाज पर अब आईसीसी बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल, खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी कप्तान कौर पर 75 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाने वाली है। भारतीय कप्तान पर स्टंप पर बल्ला मारने के लिए 50 प्रतिशत और मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अंपायर पर दिये गए बयान के लिए 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगेगा।

इतना ही नहीं इस घटना के लिए हरमनप्रीत कौर को तीन डिमेरिट पॉइंट्स भी दिये जाएंगे। ऐसे में अगर आगामी 24 महीनों के समय में हरमन को एक और डिमेरिट पॉइंट मिलता है तो उन पर एक टेस्ट या दो लिमिटेड ओवर गेम्स का बैन भी लगाया जा सकता है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार