ENG vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए टेस्ट मैच के पहले दिन अपना शिकंजा मज़बूत कर लिया है। पहले दिन बारिश के आने से पहले 65 ओवर का खेल हुआ जिसमें इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 315 रन बना लिए हैं और उनके लिए हैरी ब्रूक और जो रूट शतक बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जब सातवें ओवर में इंग्लैंड ने सिर्फ 21 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे तो ऐसा लगा कि कीवी टीम इस मैच में पहले मैच की हार का बदला लेने के लिए तैयार है। जब ऐसा लग ही रहा था तभी हैरी ब्रूक कीवी टीम के सामने आ गए और उन्होंने अपने छोटे से करियर में एक और शतक जड़ दिया। 

Advertisement

ब्रूक इस शतक को दोहरे शतक में बदलने के करीब हैं और उनकी इस पारी में कई छक्के भी देखने को मिले हैं। ब्रूक ने मैच के 35वें ओवर में डेरिल मिचेल को जो छक्का मारा वो इतना शानदार था कि मिचेल की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई और उनका रिएक्शन देखने लायक था। इस ओवर की चौथी गेंद मिचेल ने ओवरपिच डाली जिस पर ब्रूक ने खड़े-खड़े सिर झुकाकर सीधा हवाई शॉट खेल दिया और गेंद उनके बल्ले से निकलने के बाद सीधा बाउंड्री के पार जाकर रूकी।

उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और पूरी दुनिया इस युवा खिलाड़ी की दीवानी होती जा रही है। ब्रूक के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी अभी तक की 9 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़ दिए हैं। ऐसे में हो ना हो क्रिकेट जगत को एक और सुपरस्टार मिलने वाला है। अगर इस टेस्ट मैच की बात करें तो कीवी टीम को यहां से वापस करने के लिए ब्रूक (184 नाबाद) और जो रूट (101) को जल्दी से जल्दी आउट करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार