ब्रेक के बाद मैदान पर लौटे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। लीसेस्टरशायर के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए काउंटी चैंपियनशिप डिविजन टू 2024 के मुकाबले में यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए ब्रूक ने 69 गेंदों में शतक ठोक डाला। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रूक ने अपनी इस नाबाद शतक में 14 चौके और 2 छक्के जड़े, यानी अपनी पारी में 68 रन उन्होंने बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। 

 
Advertisement

ब्रूक ने यॉर्कशायर के लिए फर्स्ट क्लास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 12वां शतक है। 

Advertisement

बारिश से बाधित इस मुकाबले में लीसेस्टरशायर ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 354 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यॉर्कशायर ने 42.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। जिसमें ब्रूक के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज एडम लिथ ने 100 गेंदों में 101 रन बनाए। दूसरी पारी में लीसेस्टरशायर ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। 

बता दें कि ब्रूक इस जनवरी से क्रिकेट से दूर चल रहे थे, उन्होंने निजी कारणों के चलते भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज ना खेलने का फैसला किया था। इसके बाद ब्रूक ने आईपीएल 2024 से भी अपना नाम वापस ले लिया था। उन्हें पिछले साल दिसंबर में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। 

13 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ब्रूक ने बताया था की अपनी दादी के निधन का शोक मनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने दिल्ली के लिए इस सीजन ना खेलने का फैसला किया। 

Also Read: Live Score

Advertisement

दिल्ली ने 8 अप्रैल को ब्रूक की जगह साउथ अफ्रीका के लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार