पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन कोई ना कोई विवाद आया ही रहता है। इसके पीछे की वजह है क्रिकेटर्स और पूर्व क्रिकेटर्स का पॉडकास्ट और इंटरव्यूज़ में लगातार बयानबाज़ी करना। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है क्योंकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने मोहम्मद हफीज के एक बयान को झूठा करार दिया है।

Advertisement

हफीज ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में सोने के बारे में कहा था। हफीज को पुरुष टीम का निदेशक नियुक्त किया गया था। वो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम के अंतरिम कोच भी थे। हालांकि, खराब नतीजों के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस अनुभवी खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। क्लब प्रेयर पॉडकास्ट पर माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट से बातचीत के दौरान हफीज ने कहा, "मैं टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में सोने की अनुमति नहीं दे सकता।"

Advertisement

अब हसन अली ने हफीज के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए उन्हें झूठा साबित कर दिया है। अली ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी ड्रेसिंग रूम में सोया था। मैं पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं था और जो खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे, वो डगआउट में बैठे थे। प्रबंधन भी वहीं बैठा था। तेज गेंदबाज डेढ़ दिन तक मैदान में रहने के बाद 20-30 मिनट की झपकी ले सकते हैं, लेकिन केवल वो ही जिन्हें लगता है कि उन्हें इसकी जरूरत है।"

हसन अली ने ये भी खुलासा किया कि हफीज से पहले प्रबंधन ने तेज गेंदबाजों को रिकवरी के लिए थोड़ी देर की झपकी लेने की अनुमति दी थी। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "अतीत में, प्रबंधन ने रिकवरी के लिए जरूरत पड़ने पर झपकी लेने की अनुमति दी थी। तेज गेंदबाजों को इसकी अनुमति दी गई थी। हफीज ने ऐसा नहीं करने को कहा। ये सही है। अगर उन्होंने नियम बनाया है, तो खिलाड़ियों को इसका पालन करना होगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार